जहानाबाद, अगस्त 25 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता शकुराबाद थाना क्षेत्र के कंकटबिगहा गांव के समीप मोरहर नदी से एक 76 वर्षीय महिला का शव मिला है। नदी में शव होने की सूचना आग की तरह फैल गई। सूचना पाकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े, शव की पहचान गुलाबगंज गांव निवासी कृष्णन चौधरी की पत्नी बसमतिया देवी के रूप में हुई। घटना की जानकारी शकुराबाद थाने की पुलिस को दी गयी। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: मालती नदी में टूटे पुल से अटका मिला महिला का शवघटना की जानकारी मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर शव को नदी से बाहर निकालवाया और परिजन को सूचना दिया गया। परिजनों को सूचना मिलते ही लोग घटनास्थल पर पहुंचे और दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजनों के अनुसार बसमतिया देवी बीते एक सप्ताह पहले शाम के समय नदी किनारे शौच के लिए गयी थी। उसी दिन से लापता थी।...