Jahanabad News: मेला के दौरान हुड़दंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
जहानाबाद, अक्टूबर 1 -- Jahanabad News: दुर्गापूजा ,दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक रतनी, निज संवाददाता झुनाठी थाना परिसर में गुरुवार को दुर्गापूजा ,दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने की। इस मौके पर थानाध्यक्ष ने शांति और सद्भावना के साथ दुर्गापूजा मनाने की लोगों से अपील की। थानाध्यक्ष ने कहा कि दुर्गापूजा में प्रतिमा स्थापित करने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा और मेला के दौरान हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। उन्होंने लोगों से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। यह भी पढ़ें- Purnia News: दुर्गा पूजा को लेकर धमदाहा थाना में बैठक संपन्न डीजे पर पूरी तरह से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.