जहानाबाद, जुलाई 26 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सेवा संकल्प के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार को काको प्रखंड कार्यालय के सभागार में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण देखा गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सरकार के सेवा, संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन पूर्ण होने पर 57 शिक्षक सम्मानितराज्यस्तरीय कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न विकास कार्यों की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। बीडीओ आशीष मिश्रा ने बताया कि राज्य सरकार ने 100 दिनों के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, आधारभूत संरचना, रोजगार एवं जनकल्याण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इन उपलब्धियों से आम लोगों को अवगत कराने के उद्देश्य से राज्यस्तरीय कार...