जहानाबाद, अक्टूबर 5 -- Jahanabad News: कुर्था, निज संवाददाता मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को केमदारचक मांझी टोले के पास आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने एनएच-69 को करीब चार घंटे तक जाम रखा। सूचना पर मानिकपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। बताया जाता है कि केमदारचक गांव निवासी उर्मिला देवी अपनी बेटी के साथ मऊ थाना क्षेत्र के गुलजारबाग में पानी में डूब गई थीं। हादसे में दोनों की मौत हो गई थी। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से वे मुआवजे के लिए टिकारी, कुर्था और गया स्थित संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक सहायता राशि नहीं मिली। सोमवार को मृतका का भोज था। इसी दौरान मुआवजा नहीं मिलने से नाराज परिजनों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। परिजनों ने मुआवजा वितरण में भेदभाव का आरोप लगाते हुए प्रशासन से मा...