जहानाबाद, सितम्बर 16 -- Jahanabad News: ऐतिहासिक मूर्तियों के संरक्षण और परिसर की साफ-सफाई को लेकर जिला पदाधिकारी ने की बैठक

मीरा बिगहा में समीक्षा बैठक जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिले के प्रसिद्ध राजकीय पुरातात्विक स्थल मीरा बिगहा में मिली ऐतिहासिक मूर्तियों के संरक्षण और परिसर के रख-रखाव को लेकर जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने बुधवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में समीक्षा बैठक की। बैठक में पुरातात्विक स्थल की सुरक्षा, स्वच्छता और उसे पर्यटन के लिहाज से विकसित करने पर विशेष चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने पुरातात्विक स्थल के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए वहां प्राप्त मूर्तियों के उचित संरक्षण और परिसर को सुव्यवस्थित रखने पर बल दिया।

साफ-सफाई और विकास के निर्देश उन्होंने वीबीजी राम जी योजना के माध्यम से पूरे परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित...