जहानाबाद, सितम्बर 30 -- Jahanabad News: केंद्रीकृत रसोईघर से एक नवंबर से नहीं मिलेगा मध्याह्न भोजन, विद्यालय शिक्षा समिति संभालेगी व्यवस्था 75 विद्यालयों में आपूर्ति किए गए मध्याह्न भोजन में कीड़ा मिलने की घटना के बाद हुई कार्रवाई अरवल, निज प्रतिनिधि। 75 विद्यालयों में आपूर्ति किए गए मध्याह्न भोजन में कीड़ा मिलने की घटना के बाद अरवल स्थित रॉयल मानव मित्र सेवा समिति के केंद्रीकृत रसोईघर का एकरारनामा रद्द कर दिया गया है।

संगठन की लापरवाही निदेशक, मध्याह्न भोजन योजना, पटना के पत्रांक 3063, दिनांक 30 सितंबर 2026 के माध्यम से यह कार्रवाई की गई है। 18 अगस्त को भोजन में कीड़ा मिलने की सूचना के बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं प्रखंड साधन सेवी, मध्याह्न भोजन योजना ने तत्काल दूषित भोजन के वितरण और सेवन पर रोक लगाई तथा भोजन को नष्ट कराया था। जांच में...