जहानाबाद, अक्टूबर 2 -- Jahanabad News: मखदुमपुर,निज संवाददाता। मखदुमपुर शहर में माले कार्यकर्ताओं के द्वारा शुक्रवार को विरोध मार्च निकाला गया। विरोध मार्च पाई बिगहा मोड़ से शुरू होकर ब्लॉक मोड पहुंचा। यहां पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं के द्वारा केंद्र सरकार के विरुद्ध में जमकर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर माले नेता रामाधार सिंह, भागीरथ मांझी, धनेश्वर मांझी, राकेश यादव ,अशोक कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- एसआईआर से भाजपा को चुनावी लाभ पहुंचाने का हो रहा प्रयास यह भी पढ़ें- गोपालगंज बाजार में भाकपा माले ने निकाला मार्च यह भी पढ़ें- निर्वाचन आयोग के खिलाफ समाहरणालय पर प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...