जहानाबाद, जुलाई 18 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता। परसबिगहा थाना क्षेत्र के केंदुई गांव में आपसी विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट की गयी। बाद में घायल युवक चंदन कुमार की मां ओनकी देवी ने थाने में राहुल कुमार सहित सात लोगों के विरुद्ध गाली गलौज मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। सूचक ने उल्लेख किया है कि मेरा बेटा गांव स्थित सड़क किनारे खेल रहा था तभी उपरोक्त लोग पहुंचा और मेरे बेटे को उठाकर पटक दिया तथा पिस्टल के बट से उसके सिर पर मारा जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। घायल अवस्था में बेटे को इलाज हेतु सदर अस्पताल लेकर आए यहां से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: जमीन विवाद में मारपीट, अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्...