जहानाबाद, अगस्त 29 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में दो अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। एक घटना विशुनगंज थाना क्षेत्र के जमगंज गांव की है। जहां भूमि विवाद को लेकर हुए गोतिया से मारपीट की घटना हो गई। इस घटना में महिला सुलेखा कुमारी घायल हो गई। दूसरी घटना टेहटा थाना क्षेत्र के बघबार गांव की है। जहां आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में मो शाहनवाज घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया गया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...