Jahanabad News: मानस स्कूल में एसपी को बांधी राखी
जहानाबाद, अगस्त 27 -- Jahanabad News: जहानाबाद। रक्षाबंधन के अवसर पर मानस इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल की छात्राओं ने जिला पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार से मुलाकात कर उन्हें राखी बांधी। एसपी ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एसपी के साथ मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने भी छात्राओं से राखी बंधवाई। मौके पर मानस इंटरनेशनल एजुकेशनल फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. अरुण कुमार सिन्हा एवं निदेशक निशांत रंजन सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे। फोटो- 27 अगस्त जेहाना- 27 कैप्शन- शहर स्थित पुलिस कार्यालय में गुरुवार को एसपी कोटा किरण कुमार को राखी बांधती मानस इंटरनेशनल स्कूल की छात्राएं। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.