जहानाबाद, अक्टूबर 22 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। टेहटा थाना क्षेत्र के बघवार मे घरेलू विवाद में मारपीट की घटना हो गई। जिसमें महिला नाज परवीन घायल हो गई । घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया गया जहां उसकी चिकित्सा की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके पति ने ही मारपीट किया था। इस संबंध में स्थानीय थाने को भी सूचना दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...