जहानाबाद, जुलाई 16 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। करपी प्रखंड की परियारी पंचायत के वार्ड संख्या-1 स्थित महतपुरा एवं आसपास के गांवों में इन दिनों भीषण पेयजल संकट से ग्रामीण जूझ रहे हैं।

पेयजल संकट की स्थिति नल-जल योजना से नियमित जलापूर्ति नहीं होने तथा भू-जल स्तर लगातार नीचे चले जाने के कारण अधिकांश चापाकल जवाब दे चुके हैं, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से नल-जल योजना से पानी की आपूर्ति बाधित है। वहीं, क्षेत्र के अधिकांश चापाकलों से भी पानी नहीं निकल रहा है। ऐसे में लोगों को पीने के पानी के लिए काफी दूर तक भटकना पड़ रहा है।

ग्रामीणों की निर्भरता वर्तमान में स्थानीय निवासी कौशलेंद्र कुमार के निजी बोरिंग पर ही ग्रामीणों की निर्भरता बनी हुई है। सुबह और शाम पानी भरने के लिए यहां महिलाओं, बच्चों और बु...