जहानाबाद, जुलाई 17 -- Jahanabad News: सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, चोरी को लेकर श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश ​मेहंदिया, निज संवाददाता। प्रखंड के मेहंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मधुश्रवा स्थित बाबा मधेश्वरनाथ मंदिर से गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर का ऐतिहासिक पीतल का घंटा चोरी कर लिया। चोरी की इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश है। मंदिर के महंत की ओर से इस संबंध में मेहंदिया थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। ​मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर रात अज्ञात चोर मंदिर परिसर में दाखिल हुए और वहां टंगे भारी पीतल के घंटे को खोलकर फरार हो गए।

चोरी की सीसीटीवी फुटेज मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में एक संदिग्ध युवक चेहरे पर लाल रंग का गमछा बांधे...