जहानाबाद, जुलाई 7 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाता । शहर के ईदगाह के समीप स्थित दारुल उलूम मोहम्मदिया तालीमुल कुरआन का 10 वर्षीय छात्र सोमवार की शाम से लापता है। घटना के बाद परिजनों और मदरसा प्रबंधन में चिंता का माहौल है। दोनों लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था। लापता छात्र मोहम्मद अफरोज रजा अंसारी अरवल जिले के कसरी गांव निवासी मोहम्मद मकील अंसारी का पुत्र है। जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम करीब पांच बजे वह मदरसा से बाहर निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। छात्र के लापता होने की सूचना मिलते ही परिजनों की चिंता बढ़ गई। मदरसा प्रबंधन ने भी अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू कराई, परंतु देर ...