Jahanabad News: मखदुमपुर स्कूल के पूर्व शिक्षक के निधन पर शोक
जहानाबाद, अक्टूबर 25 -- Jahanabad News: मखदुमपुर ,निज संवाददाता। मखदुमपुर हाई स्कूल के अवकाश प्राप्त संस्कृत शिक्षक आचार्य परशुराम शर्मा का देहांत ब्रह्महर्षी नगर स्थित आवास पर हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शिक्षक के साथ में सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। हुलासगंज स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के निर्माण के समय भी वे सक्रिय थे। हुलासगंज आश्रम के वर्तमान मठाधीश हरे रामाचार्य के हुए बड़े भाई थे। उनके निधन की खबर सुनकर बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे। उनके निधन पर पूर्व शिक्षक का अवधेश शर्मा, उमाकांत शर्मा, कमलेश शर्मा राजेंद्र प्रसाद, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश वर्मा आदि ने गहरा शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.