जहानाबाद, अक्टूबर 11 -- Jahanabad News: हिन्दुस्तान खबर का असर मखदुमपुर,निज संवाददाता। मखदुमपुर के थाना के सामने की हाई मास्ट लाइट पिछले 20 दिनों से खराब थी। जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की परेशानी व पर्व को देखते हुए हिंदुस्तान अखबार में खबर प्रकाशित की गई थी। प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत में इसकी मरम्मत कराई। लोगों ने बताया है कि शनिवार को लाइट की मरम्मत कर दी गई है। लाइट खराब हो रहने से दुकानदारों के साथ आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। क्योंकि मखदुमपुर बाजार का एक व्यस्त स्थल है। जहां पर देर रात तक भीड़ लगी रहती है। लाइट खराब रहने से लोगों को परेशानी हो रही थी। जल्द ही दुर्गा पूजा का त्यौहार आने वाला था इससे परेशानी और बढ़ सकती थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...