जहानाबाद, सितम्बर 28 -- Jahanabad News: जल जमाव और कीचड़ के कारण आने जाने में लोगों को हो रही है परेशानी मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर शहर क्षेत्र के बाजार इलाके में कई जगहों पर जल जमाव और कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो गई है। पिछले तीन-चार दिनों में हुई लगातार वर्षा के कारण बाजार के अंदरूनी भाग में कई जगहों पर रास्ते में पानी जमा हो गया है। बाजार के लोगों को गली से आने में परेशानी हो रही है।

जल जमाव की समस्या गली पीएससी है लेकिन दोनों तरफ के कच्चे जगह पर कीचड़ जम गया है। बाजार में भी कई जगहों पर सड़क पर पानी जमा हो गया है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कीचड़ में फिसल कर लोग गिर रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी दो पहिया वाहन चालको को हो रही है। बाजार के लोगों का कहना है कि जल जमाव की समस्या नहीं रहती थी। लेकिन तीन-चार दिनों तक लगातार हुई बारिश क...