Jahanabad News: मखदुमपुर पुलिस ने तीन पियक्कड़ों को किया गिरफ्तार
जहानाबाद, जुलाई 16 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना की पुलिस ने अलग-अलग जगह से तीन पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शराब के नशे में पलैया मुहल्ला निवासी धरम मांझी को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने चांदई से लखपति मांझी को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने गया जी जिला के बेला थाना क्षेत्र के शाकिर बिगहा निवासी रौशन कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी लोगों का मेडिकल जांच कराया गया जिसमें शराब पीने की पुष्टि की गई। जिसके बाद गिरफ्तार सभी लोगों को न्यायिक प्रक्रिया हेतु न्यायालय भेजा गया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: शराब व नकद बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.