जहानाबाद, अगस्त 27 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना मुख्यालय स्थित जगदंबा स्थान मंदिर से दान पेटी चोरी करने के मामले में करपी पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से दान पेटी से चोरी की गई राशि में से 1,400 रुपये नकद बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि शनिवार की रात जगदंबा स्थान मंदिर से चोरों ने दान पेटी चोरी कर ली थी। घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी एवं जांच कर रही थी।

पुलिस कार्रवाई इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करपी डीह निवासी अंकित कुमार पाठक तथा बड़हिया बाग गांव निवासी सुबोध कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ एवं आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपितों को न...