जहानाबाद, अक्टूबर 22 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। करपी-मखमिलपुर सड़क के किनारे बजरंगबली मंदिर के समीप लगा चापाकल पिछले कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है। इसके कारण मंदिर में पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं सहित राहगीरों को पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी दाहु पासवान ने बताया कि चापाकल खराब होने के कारण लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस समस्या की ओर कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया है, लेकिन अब तक चापाकल की मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे लोगों में नाराजगी है।उन्होंने संबंधित विभाग एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चापाकल की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं और राहगीरों को पेयजल की सुविधा मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...