जहानाबाद, जुलाई 8 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। अनुमंडल स्तर पर भूमि विवाद के मामले की सुनवाई अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय के नेतृत्व में बुधवार को की गई। अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आठ मामले की सुनवाई एक- एक कर किया गया। सभी बिंदुओं पर दोनों पक्षों से एक-एक कर सुनवाई की गयी। सुनवाई के दौरान जो मामले सामने आए उस पर अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा कार्रवाई की गयी। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि कुल 8 मामले भूमि विवाद से संबंधित आए जिसमें तीन भूमि विवाद के मामले की सुनवाई के दौरान निष्पादन किया गया एवं पांच मामले को सुनवाई के बाद दोनों पक्षों को अगली तिथि निर्धारित किया गया है। दोनों पक्ष को शांति बनाकर रखने का निर्देश दिया गया ताकि किसी प्रकार के विवाद उत्पन्न नहीं हो। अनुम...