जहानाबाद, सितम्बर 9 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। टेहटा थाना क्षेत्र के आनंदी बिगहा में भूमि विवाद को लेकर मारपीट की घटना हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में रामाश्रय दास बबलू कुमार और अनीता देवी, शामिल है। घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया गया। इस संबंध मे घायलों ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर गांव के ही एक आदमी से विवाद था। जिसके समझौता के लिए हम लोग थाना जा रहे थे। रास्ते में रोक कर हम लोगों के साथ मारपीट किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...