जहानाबाद, अगस्त 17 -- Jahanabad News: कलेर, निज संवाददाता आगानूर निवासी भीम रजक पिता जवाहर रजक की मौत के बाद सामाजिक न्याय संघर्ष समिति प्रखंड कलेर ने अपने कार्यालय में लोकसभा का आयोजन किया तथा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सामाजिक न्याय संघर्ष समिति के संयोजक संजीव सिन्हा ने बताया कि भीम रजक सामाजिक कार्यकर्ता तथा राजद के नेता थे। गरीब लोगों की आवाज हमेशा बुलंद किया करते थे वे काफी मिलनसार एवं सरल स्वभाव के युवक थे। उनके आकस्मिक मृत्यु से गरीबों को काफी नुकसान हुआ है। श्रद्धांजलि देने वालों में सामाजिक संघर्ष समिति के सहसंयोजक वशिष्ठ पासवान बेलांव के मुखिया मंटू पटेल , बेलांव पैक्स अध्यक्ष मुलायम यादव सुदर्शन सिंह सहित दर्जनों लोगों ने श्रद्धांजलि दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...