जहानाबाद, अगस्त 20 -- Jahanabad News: जिला पदाधिकारी ने भारोत्तोलन खिलाड़ियों से किया आत्मीय संवाद जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में खेल भवन में खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर एवं एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के भारोत्तोलन खिलाड़ियों के साथ आत्मीय संवाद का आयोजन किया गया। संवाद के दौरान राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उज्जवल सिंह, पीयूष कुमार, आदित्य कुमार, हर्ष राज एवं मोनिका शर्मा तथा खेलो इंडिया प्रशिक्षक गिरिजेश कुमार द्वारा प्रतियोगिता स्तर के बार्बेल एवं वेट प्लेट्स, छोटे वजन की प्लेट्स, प्रशिक्षण प्लेटफॉर्म, रबर मैट, हाइपर एक्सटेंशन मशीन, आर.ओ. वाटर मशीन, एसी, बेहतर प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक खेल उपकरणों की मांग रखी गई।

खिलाड़ियों की मांग खिलाड़ियों द्वारा चोट लगने की स्थिति में आइस पैक की आवश्य...