Jahanabad News: भदासी में पंचायत सरकार भवन के लिए जमीन का किया निरीक्षण
जहानाबाद, सितम्बर 29 -- Jahanabad News: अरवल, निज प्रतिनिधि उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिला पदाधिकारी शैलेश कुमार ने मंगलवार को भदासी में प्रस्तावित पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल की स्थिति, भूमि की उपलब्धता और भवन निर्माण के लिए उसकी उपयुक्तता का जायजा लिया। अधिकारियों से भूमि एवं निर्माण से संबंधित अभिलेखों की जानकारी लेते हुए उन्होंने सभी आवश्यक प्रक्रियाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन से ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर ही विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मिलने में सुविधा होगी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Buxar News: जमीन नहीं मिलने से दर्जनभर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.