जहानाबाद, जुलाई 21 -- Jahanabad News: स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य ने कहा कि भगवान किसी भी सूरत में अपने भक्तों की रक्षा से पीछे नहीं हटते कथा सुनने के लिए आसपास के क्षेत्रों से पहुंच रहे श्रद्धालु हुलासगंज, निज संवाददाता। स्थानीय हाई स्कूल के मैदान में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन प्रसंग के प्रवाह में स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य ने कहा कि भगवान किसी भी सूरत में अपने भक्तों की रक्षा से पीछे नहीं हटते।

महाभारत का युद्ध महाभारत का युद्ध समाप्त हो चुका था। कौरवों का विनाश हो गया था। लेकिन द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा के मन में प्रतिशोध की अग्नि अभी भी धधक रही थी। क्रोध और मोह में उसने ब्रह्मास्त्र का प्रयोग कर पांडव वंश को ही समाप्त करने का निश्चय किया। उस समय वीर अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा गर्भवती थीं। उनके गर्भ में पांडव वंश का अं...