जहानाबाद, जुलाई 18 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथावाचक स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य ने कहा कि भगवान की सच्ची आराधना किसी सांसारिक इच्छा या स्वार्थ की पूर्ति के लिए नहीं, बल्कि निष्काम भाव से की जानी चाहिए।

ईश्वर की शरण में जाना उन्होंने कहा कि जो भक्त बिना किसी कामना के भगवान का स्मरण और भजन करता है, उस पर प्रभु की विशेष कृपा बनी रहती है। स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य ने कहा कि मनुष्य जब अपने अहंकार, लोभ और मोह का त्याग कर ईश्वर की शरण में जाता है, तभी उसके जीवन में वास्तविक सुख, शांति और आनंद का अनुभव होता है।

वास्तविक भक्ति उन्होंने कहा कि भगवान भक्तों के भाव के भूखे हैं, वैभव के नहीं। इसलिए श्रद्धा, विश्वास और समर्पण ही भक्ति का वास्तविक आधार है। कथ...