जहानाबाद, जुलाई 7 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में मंगलवार को करंट लग जाने से एक किसान की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक 45 वर्षीय रामानुज प्रसाद अपने खेत में सिंचाई के लिए तार जोड़ रहा था। इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गए। बगल में खड़े दूसरे व्यक्ति धर्मेंद्र प्रसाद द्वारा बचाने की कोशिश तो की गई लेकिन धर्मेंद्र प्रसाद भी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए। जिनका इलाज हुलासगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। रामानुज प्रसाद की मौत की सूचना के बाद गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...