जहानाबाद, अक्टूबर 22 -- प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की समीक्षा Jahanabad News: मात्र 12 आवेदनों का ऋण वितरण पीएम सूर्य घर योजना के लिए लोन की स्वीकृति धीमी रहने पर डीएम ने जताई नाराजगी सोलर ऋण मेले की तैयारियां तेज करने का निर्देश ​जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। कलेक्ट्रेट में गुरुवार को जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान 21 और 22 अक्टूबर को चलाए गए 'बैंक चलो अभियान' के तहत ऋण स्वीकृति, वितरण और सोलर पैनल इंस्टॉलेशन की धीमी गति पर डीएम ने गहरा खेद जताया और बैंक प्रबंधकों को लंबित आवेदनों को जल्द से जल्द निष्पादित करने के कड़े निर्देश दिए। बैठक में पाया गया कि दो दिवसीय 'बैंक चलो अभियान' के दौरान केवल 12 ऋण आवेदनों का वितरण (डिसबर...