जहानाबाद, अगस्त 4 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। पंचायत भवन बेलाव में आज सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर को सफल बनाने के लिए पंचायत क्षेत्र में लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित कर्मियों द्वारा गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को शिविर की जानकारी दी जा रही है। लोगों को बताया जा रहा है कि इस शिविर में उन्हें अपनी समस्याओं को सीधे संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा, जिससे समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तेज हो सकेगी।सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों की सुनवाई की जाएगी। इसमें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, भूमि एवं राजस्व से संबंधित कार्य, जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र, बिजली, सड़क, नाली, पेयजल ...