जहानाबाद, अक्टूबर 17 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। प्रखंड के बेलसार गांव में शनिवार को आयुष चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन किया गया। मनोज कुमार वत्स के दालान पर आयोजित कार्यक्रम में हरिद्वार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर केंद्र का शुभारंभ किया। संस्थान के अनुसार, प्रत्येक गुरुवार को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक आयुष चिकित्सक विवेक कुमार मरीजों को परामर्श देंगे। केंद्र पर विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए चिकित्सा सलाह उपलब्ध कराई जाएगी। उद्घाटन के मौके पर दर्जनों मरीजों ने परामर्श लिया। कार्यक्रम में केंद्र प्रभारी मिथिलेश कुमार शर्मा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। फोटो- 17 अक्टूबर अरवल- 24 कैप्शन- अरवल के बेलसार गांव में शनिवार को आयुष चिकित्सा केन्द्र का उद्घाटन करते आयुष चिकित्सक विवेक कुमार व केन्द्र प्रभारी...