जहानाबाद, जुलाई 26 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बेलखारा गांव में शनिवार को देश के वीर जवान एवं सीआईएसएफ के स्वर्गीय सिपाही विजय कुमार की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनकी स्मृति में स्थापित प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया तथा उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- कारगिल शहीद के गांव पनपुरा की सड़क का नामकरण 27 साल बाद भी नहींसमारोह का आयोजन कार्यक्रम में विधायक पप्पू वर्मा कई गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, स्व. विजय कुमार के परिजन, ग्रामीणों के साथ-साथ उनके यूनिट के कमांडेंट रैंक के अधिकारी एवं साथी जवान भी उपस्थित थे। सभी ने स्वर्गीय विजय कुमार के कर्तव्यनिष्ठ जीवन, बहादुरी और देश सेवा को याद करते हुए उन्हें सच्चा राष्ट...