जहानाबाद, अगस्त 14 -- Jahanabad News: प्रखंडों में खेमस का दो दिवसीय अनशन-सत्याग्रह शुरू जहानाबाद, हिन्दुस्तान टीम अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के आह्वान पर आजादी दिवस के पूर्व 13 एवं 14 अगस्त को जहानाबाद जिले के विभिन्न अंचलों और प्रखंडों में 24 घंटे का अनशन-सत्याग्रह शुरू किया गया है। हुलासगंज, काको, घोसी, मोदनगंज आदि प्रखंडों में आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है। यह भी पढ़ें- गरीबों को उजाड़कर पूंजीपतियों को जमीन देने की नीति बर्दाश्त नहीं: चंद्रदेवअनशन का उद्देश्य आयोजित सभा के माध्यम से खेग्रामस ने मांग की है कि जो गरीब जहां बसे हैं, उन्हें पीएच एक्ट 1947 के तहत बासगीत पर्चा दिया जाए और सभी भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन दी जाए। राशन सूची से गरीबों के नाम की कटौती बंद कर सभी जरूरतमंद गरीब परिवारों को राशन देने, प्रवासी श्र...