जहानाबाद, अक्टूबर 6 -- Jahanabad News: ​जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित सिया बाबू के पेट्रोल पंप के पास चोरी का प्रयास कर रहे एक चोर को स्थानीय लोगों की मदद से रंगे हाथ पकड़ लिया गया। प्राप्त आवेदन के अनुसार विष्णुगंज मोहल्ला निवासी कुंदन कुमार ने नगर थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि किसी अज्ञात चोर द्वारा उनके लाइन का तार काट लिया गया था।​ इसके बाद सिया बाबू के पेट्रोल पंप के पास खड़े एक ट्रक की आड़ में एक युवक को बिजली का तार काटते हुए देखा गया।

स्थानीय लोगों की मदद स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक को तुरंत दबोच लिया गया। जब पकड़े गए व्यक्ति के बोरे की तलाशी ली गई, तो उसमें से काटा हुआ बिजली का तार बरामद हुआ। पीड़ित ने बरामद तार की पहचान की। जिसका एक हिस्सा उ...