जहानाबाद, अक्टूबर 4 -- Jahanabad News: मेहंदिया निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। दिन हो या रात, बिजली के बार-बार आने-जाने का सिलसिला जारी रहने से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय बिजली गुल होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बिना पूर्व सूचना के लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। इसके अलावा लो वोल्टेज की समस्या भी बनी रहती है। इससे पंखा, कूलर समेत अन्य विद्युत उपकरणों के संचालन में परेशानी होती है। बिजली की आंख-मिचौली का असर छोटे दुकानदारों और बिजली पर निर्भर व्यवसाय करने वाले लोगों पर भी पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने, अनावश्यक कटौती पर रोक ल...