जहानाबाद, जुलाई 26 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। प्रखंड स्थित आनंदबाग मोहल्ले की प्रतिभाशाली रग्बी खिलाड़ी रंभा कुमारी की बिजली की करंट लगने से शनिवार की रात मौत हो गई। वह धीरेंद्र ठाकुर की पुत्री थीं। रंभा कुमारी पंकज ज्योति रग्बी फुटबॉल टीम की होनहार खिलाड़ी थीं और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर अरवल जिले का नाम रोशन कर चुकी थीं। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात वह बिजली बोर्ड में तार लगाकर पंखा चालू करने का प्रयास कर रही थी कि करेंट की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक पप्पू वर्मा पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने रंभा कुमारी के असामयि...