जहानाबाद, अगस्त 12 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के गलीमापुर गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक गलीमापुर गांव निवासी मुन्नी मोची 70 वर्ष बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह अपने घर के छत पर कुछ कार्य कर रहे थे। तभी बिजली करंट की चपेट में आ गए औऱ करंट के झटका लगते वह छत से नीचे जमीन पर गिर गए , परिजन झूलसे अवस्था में इलाज हेतु रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकूराबाद लाए। जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- बिजली करंट से किसान की हुई मौत हालांकि सदर अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना जैसे ही घर पर परिजनों को मिली घर में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों का रो-रोक...