जहानाबाद, अगस्त 23 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाता। संभावित बाढ़ की स्थिति के मद्देनज़र आपदा प्रबंधन कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, संबंधित अंचलाधिकारी एवं सहायक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न तटबंधों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में तटबंधों की वर्तमान स्थिति, बाढ़ पूर्व तैयारियों तथा संभावित संवेदनशील स्थलों पर किए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों की समीक्षा की गई।

तटबंधों की स्थिति जिला प्रशासन के अनुसार तटबंधों के सुदृढ़ीकरण एवं आवश्यक सुरक्षात्मक कार्यों हेतु तैयार कार्ययोजना को संतोषजनक पाया गया तथा संबंधित कार्य उचित गति से प्रगति पर पाए गए। निरीक्षण दल द्वारा संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को शेष कार्यों में और अधिक तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण कराने का निर्देश...