जहानाबाद, सितम्बर 4 -- Jahanabad News: कई गांवों में घुसा पुनपुन नदी का पानी करपी। निज संवाददाता। पुनपुन नदी के बढ़े जलस्तर के कारण करपी एवं सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड में शुक्रवार को भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रही। करपी में गुलजार बिगहा, डायन बिगहा, बुद्धू बिगहा, कनैया चक, किंजर, मिर्जापुर, बद्दोपुर, महरिया, कुसरे और सावनपुरा समेत कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। वहीं नादी, मुरारी, झीकटिया और बारा गांव के समीप भी पानी पहुंच गया है। पानी की निकासी के लिए ग्रामीणों ने गुलजार बिगहा- मुरारी पथ को काट दिया है। बुद्धू बिगहा-मुरारी पथ पर करीब डेढ़ फीट पानी बहने से आवागमन बाधित है। यह भी पढ़ें- बाढ़ की मार : पानी के बीच जिंदगी, पॉलीथिन के नीचे रात रामापुर मुसहरी और गुलजार बिगहा मुसहर टोली के कई घरों में पानी प्रवेश कर गया है। प्रभावित परिवार स...