जहानाबाद, नवम्बर 5 -- विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता और छठ महोत्सव Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाता । बाल विद्या मंदिर में गुरुवार को रंगोली प्रतियोगिता एवं छठ महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी रंगोलियों के माध्यम से बच्चों ने भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं लोक आस्था की सुंदर झलक प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अक्षय कुमार ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व बिहार की गौरवशाली सांस्कृतिक पहचान और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है। विद्यालय का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ...