जहानाबाद, जुलाई 28 -- Jahanabad News: खनन मार्ग को लेकर ग्रामीणों के साथ एडीएम ने की बैठक मेहंदिया, निज संवाददाता। कलेर प्रखंड सभागार में खनन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता एडीएम रवि चौहान ने की।

बैठक का उद्देश्य बैठक में परासी थाना क्षेत्र के कलस्टर संख्या-8 एवं 9 से बालू ढुलाई के लिए प्रस्तावित नए मार्ग को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में खनन विभाग के अधिकारियों के अलावा स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित थे। ग्रामीणों ने बालू ढुलाई के लिए बनाए जा रहे नए मार्ग को लेकर अपनी कई समस्याएं और आशंकाएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। ग्रामीणों ने कहा कि जिस मार्ग से बालू लदे वाहनों के परिचालन की योजना बनाई जा रही है, उसके दोनों तरफ बड़े पैमाने पर धान की खेती होती है। वर्तमान समय में धान की फसल लगी हुई है। ऐसे मे...