जहानाबाद, जुलाई 15 -- Jahanabad News: सड़क तालाब में हुआ तब्दील, पानी में घुसकर आते-जाते दिखे लोग सड़क का पानी नाला में नहीं जाने के कारण जल जमाव की स्थिति बनी घोसी, निज संवाददाता।

बारिश और जल निकासी की समस्या घोसी नगर पंचायत के इलाके में बुधवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश ने बाजार में जल निकासी की पोल खोल दी है। वर्षा के बाद सड़क पर घुट्टी भर से ज्यादा पानी जमा हो गया और सड़क तालाब में तब्दील हो गया। सड़क पर आने जाने वाले लोग पानी में हेल कर आते-जाते दिखे। वहीं दोपहिया एवं चार पहिया वाहन के आने जाने से पैदल चल रहे लोगों को काफी परेशानी हुई।

नाला निर्माण और तकनीकी समस्या दरअसल जल निकासी को लेकर लगभग 5 महीने पूर्व 14 लाख की लागत से आरसीसी नाला का निर्माण कराया गया था। लेकिन सड़क का पानी नाला में नहीं जाने के कारण सड़क पर जल जमाव की स्थिति बनी है। ...