जहानाबाद, अगस्त 6 -- Jahanabad News: किंजर, एक संवाददाता। किंजर थाना क्षेत्र के परियारी शांतिपुरम बाजार प्रांगण में बाबा दूधेश्वर नाथ कांवरिया सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर ज्योति प्रसाद उर्फ शत्रुघन पंडित ने की। बैठक में विभिन्न पदों का नए सिरे से चयन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से डॉक्टर ज्योति प्रसाद को सेवा समिति के अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष ओमप्रकाश विश्वकर्मा, सचिव अवधेश कुमार, उपसचिव रामजीवन विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ गोलू , उपकोषाध्यक्ष गौतम कुमार, संयोजक इंडियन भाई, मार्गदर्शक रामेश्वर सिंह, व्यवस्थापक रंजू सिंह एवं सुमन सिंह उर्फ़ गुरुजी, सेवा समिति सदस्य लक्ष्मण कुमार, दीपक कुमार, राधे कुमार, रविंद्र कुमार, विक्रम कुमार, लव कुमार आदि बनाए गए हैं। वहीं बैठक को...