जहानाबाद, जुलाई 4 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के राजा बाजार बाजार समिति मोड़ के समीप शनिवार को जदयू नेता मनीष कुमार को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया। उनके हाथ में चाकू लगा है। जहानाबाद सदर अस्पताल में जदयू नेता का इलाज कराया गया। पुलिस अग्रेतर कानूनी कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- जहानाबाद में जदयू के जिला सचिव पर चाकू से हमला, गाली-गलौज कर मारपीट भी कीघटना का विवरण घटना के संबंध में जदयू के जिला सचिव जख्मी मनीष कुमार का कहना है कि उनके गांव के एक परिवार के लोग मरीज का इलाज कराने के लिए बाजार समिति के पास संचालित एक डॉक्टर की क्लिनिक में आए थे। मरीज को वहां भर्ती कराने के बाद वहीं पर एक होटल के पास बैठे हुए थे। इस दौरान तीन नामजद और चार अन्य अज्ञात लोग आए। गाली - गलौज की। धमकी दी और मारपीट करने लगे। उनके गांव के लोगो न...