जहानाबाद, जुलाई 31 -- Jahanabad News: मखदुमपुर,निज संवाददाता। मखदुमपुर के निकट एनएच बाईपास पर ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल में ठोकर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रजनीश कुमार और प्रिंस कुमार दोनों छकौडी विगहा के रहने वाले हैं। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को विशेष इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया। घटना के बारे में बताया गया कि वे लोग मोटरसाइकिल से जा रहे थे। बगल से एक ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...