जहानाबाद, अगस्त 2 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता। जहानाबाद-अरवल एनएच 33 पर परसबिगहा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर पुल के पास रविवार की देर शाम मोटरसाइकिल व ऑटो की आमने-सामने टक्कर में मोटरसाइकिल सवार सहित तीन लोग घायल हो गया । गंभीर रूप से घायल मोटरसाइकिल सवार करनीबिगहा गांव निवासी कुलेन यादव बताया जाता है। घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा डायल112 पर पुलिस को दिया गया। सूचना पाकर डायल 112 पुलिस ने घटनास्थल पहुची औऱ गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को आनन फानन में जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक सवार किंजर की ओर से अपने गांव जा रहा था. तभी विपरीत दिशा से जा रही ऑटो से आमने-सामने टक्कर हो गई। हालांकि टक्कर के बाद ऑटो पलट गई, वहीं मोटरसाइकिल सवार भी दूर फेंका गया। घटना की सूचना...