जहानाबाद, अगस्त 3 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। भाकपा-माले के पूर्व विधायक महानंद सिंह ने कहा है कि बांकीपुर में जनता ने भाजपा को करारा जवाब दिया है। मतदाताओं का कम मतदान भाजपा के बुलडोजर- एनकाउंटर राज और नाकाम प्रशासन के खिलाफ जनता की नाराजगी का एक प्रमुख संकेत था। राजधानी के इस मजबूत भाजपा गढ़ में जनता ने अपने मताधिकार के जरिए भाजपा की जनविरोधी नीतियों और दमनकारी शासन के खिलाफ अपना संदेश स्पष्ट कर दिया है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बांकीपुर में जीत पर कार्यकर्ताओं ने शहर में मनाया जश्नजनता की नाराजगी उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस की बर्बरता तथा 22 जुलाई के राजभवन मार्च और 25 जुलाई के बिहार बंद के दौरान बिहार के छात्र-युवाओं पर किए गए दमन ने निश्चित रूप से जनता के आक्रोश को और मजबूत किया ...