Jahanabad News: बहला फुसाकर नाबालिग को भगा ले जाने का आरोप, प्राथमिकी
जहानाबाद, जुलाई 20 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता । शकूराबाद थाना क्षेत्र के श्रीबिगहा गांव में प्रेम प्रसंग में एक नाबालिक किशोरी को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में नाबालिक किशोरी के चाचा ने थाने में गांव के ही चंदन कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि मेरी भतीजी को उक्त युवक ने बहला फुसलाकर शादी की नीयत से रविवार की रात भगा ले गया। सुबह जब उसकी खोजबीन की गई तो दोनों के द्वारा मोबाइल को बंद कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.