जहानाबाद, जुलाई 2 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में प्रशासन ने गुरुवार को मेहंदिया थाना क्षेत्र के बलिदाद बज़ार के परासी रोड में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हटा दिया।

अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई लगभग दो से तीन घंटे तक चली और पूरे समय क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। अंचल कार्यालय, कलेर द्वारा पूर्व में जारी नोटिस के बावजूद अतिक्रमणकारियों द्वारा निर्धारित समय तक सरकारी भूमि खाली नहीं किए जाने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। आदेश के अनुसार बलिदाद मौजा के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट बोर्ड सड़क की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए जेसीबी मशीन की सहायता से अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान अंचलाधिकारी सर्वेश कुमार सिंह, मेहंदि...