जहानाबाद, अगस्त 19 -- Jahanabad News: पूजा में मिट्टी के बर्तन के जगह प्लास्टिक का बर्तन का हो रहा उपयोग मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के बराबर में इन दिनों श्रावणी मेला चल रहा है। मेला में हजारों लोग प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। पतालगंगा और गाय घाट में सैकड़ों की संख्या में दुकानें सजी हुई है। मेला में प्रशासन के द्वारा प्लास्टिक का उपयोग वर्जित किया गया है। लेकिन इस निर्देश का पालन नहीं देखा जा रहा है।

प्लास्टिक का उपयोग मेले क्षेत्र में बड़े पैमाने पर थर्मोकोल और प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा है। प्रसाद की दुकान से लेकर खाने पीने की दुकानों में प्लास्टिक का प्रयोग किया जा रहा है। होटल में खान के बाद लोग प्लास्टिक को खुले में फेंक देते हैं। कई दुकानदार प्लास्टिक कचरे को आग लगा देते हैं जिससे प्रदूषण फैलता है। तो दूसरी ओर जलाभिषेक के लिए प्...